वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत अमेरिकी लोगों ने गुरुवार को दीवाली मनाई। देशभर के मंदिरों और कई प्रतिष्ठित स्थानों को रोशनी से सजाया गया।
राष्ट्रपति बाइडन ने कही ये बात
बाइडन ने एक्स पर पोस्ट किया, इस दीवाली, प्रकाश के समागम की शक्ति दिखाएं। यह ज्ञान, एकता और सत्य का प्रकाश है। यह अमेरिका के लिए स्वतंत्रता और लोकतंत्र का प्रकाश है। इस सप्ताह की शुरुआत में, बाइडन ने देशभर से लगभग 600 प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों को आमंत्रित करके व्हाइट हाउस में अब तक की सबसे बड़ी दीवाली की मेजबानी की थी।
हैरिस ने एक्स पर एक पोस्ट किया, हम अमेरिका और दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीये जला रहे हैं। बुराई पर अच्छाई, अज्ञानता पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मना रहे हैं। रोशनी का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को दिवाली की शुभकामना!
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com