2:10 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

इजरायल ने हमास के एक और बड़े अधिकारी को मार गिराया, इजरायली हमलों में गाजा में 25, लेबनान में 13 लोग मारे गए

यरुशलम। गाजा के मध्य में शुक्रवार को इजरायली हमलों में 25 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में पांच बच्चे हैं। इससे पहले नुसीरत शरणार्थी क्षेत्र में गुरुवार को हुए दो हमलों में 16 लोग मारे गए थे। जबकि लेबनान में इजरायल के ताजा हवाई हमलों में 13 लोग मारे गए हैं।

राजधानी बेरूत के दाहिये इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की रात कई हवाई हमले हुए। इन हमलों में कई भवन ध्वस्त हो गए। शक है कि इन भवनों के मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। इस बीच लेबनान में युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राजनयिक सक्रिय हैं। इजरायल ने भी संकेत दिया है कि अगर उसकी अपेक्षाएं पूरी हुईं तो कुछ समय के लिए वहां पर युद्धविराम हो सकता है।

हमास का एक और वरिष्ठ अधिकारी ढेर
इजरायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने खान यूनिस में हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ अधिकारी इज अल-दीन कसाब को मार डाला। फिलिस्तीनी समूह ने एक बयान में कसाब की मौत पर शोक व्यक्त किया, और कहा कि वह एन्क्लेव में उनकी कार पर एक इजरायली हमले में अयमान आयश नामक शख्स हमास के एक अन्य अधिकारी के साथ मारा गया था। हमास के सूत्रों ने रॉयटर को बताया कि कसाब गाजा में एक स्थानीय समूह का अधिकारी था, लेकिन उसके निर्णय लेने वाले राजनीतिक कार्यालय का सदस्य नहीं था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …