2:17 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

नौ से अधिक देशों को चीन ने दी बड़ी सौगात, वीजा फ्री कर सकेंगे प्रवेश

बीजिंग। चीन ने नौ से ज्यादा देशों के नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। दक्षिण कोरिया, नॉर्वे और फिनलैंड समेत नौ से अधिक देशों के नागरिक अब चीन में वीजा फ्री प्रवेश पाने के योग्य होंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आठ नवंबर से इन देशों के नागरिकों को व्यापार, पर्यटन, पारिवारिक यात्राओं या ट्रांजिट के लिए बिना वीजा के 15 दिनों तक चीन में प्रवेश करने की अनुमति होगी। हालांकि यह छूट 31 दिसंबर 2025 तक मिलेगी। वीजा फ्री देशों की सूची में स्लोवाकिया, डेनमार्क, आइसलैंड, अंडोरा, मोनाको, दक्षिण कोरिया, नॉर्वे, फिनलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …