11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

कांग्रेस ने MP और असम उपचुनाव के लिए जारी की लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम का एलान

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम और मध्य प्रदेश विधानसभा के उप-चुनावों के लिए निम्नलिखित सदस्यों को पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने असम की धोलाई (अनुसूचित जाति) सीट से ध्रुबज्योति पुरकायस्थ को, सिदली (अनुसूचित जनजाति) सीट से संजीब वर्ले को, बोंगाईगांव से ब्रजेनजीत सिन्हा को और सामागुरी सीट से तंजिल हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को वहीं बुधनी विधानसभा सीट से राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की अगर बात करें तो विजयपुर से रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है, तो वहीं बुधनी से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। दोनों ही सीटों पर अब दोनों ही सीट पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …