नई दिल्ली। भारत में किस शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर मिलेगा यह देश की मुख्य तेल कंपनियां तय करती है। तेल के दामों को हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। हर दिन की तरह आज भी इनकी कीमत अपडेट हो गई हैं।
नए अपडेट के अनुसार, आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब कि देश के सभी शहरों में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं। कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग क्यों होते हैं? इसका जवाब है कि तेल के दाम में जीएसटी शामिल नहीं होता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (Value Added Tax-VAT) लगाया जाता है। वैट की दरें हर शहर में अलग होती है। इस वजह से ही सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं।