नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के पक्ष में कुछ भी नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 46 रन पर ही ढेर हो गई। वहीं, फील्डिंग करते हुए ऋषभ पंत चोटिल हो गए। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं और 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ी अपडेट दी और बताया कि वो कब तक मैदान पर उतर पाएंगे। कप्तान रोहित शर्मा ने दिन के खेल के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोट के बारे में सकारात्मक जानकारी दी। रोहित ने पुष्टि की कि ऋषभ के घुटने में सूजन है। क्योंकि गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी थी। रोहित ने यह भी कहा कि प्रबंधन रात भर में ठीक होने की उम्मीद कर रहा है और हो सकता है कि ऋषभ कल मैदान पर दिखाई दें।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com