11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

कल समाप्त हो जाएगा युद्ध! बेंजामिन नेतन्याहू ने किया बड़ा एलान, मगर हमास के सामने रखी नई शर्त

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने हमास नेता याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद गाजा के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमास इजरायली बंधकों को वापस करने और हथियार डालने पर राजी हो जाता है तो कल युद्ध समाप्त हो जाएगा।

अब देखना यह होगा कि हमास क्या बेंजामिन नेतन्याहू के प्रस्ताव को मानता है? बता दें कि याह्या सिनवार को इजरायली सेना ने 17 अक्टूबर को ढेर किया। सिनवार पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। इजरायल ने ठीक एक साल 10 दिन बाद सिनवार को ढेर किया। उसके साथ दो अन्य आतंकी भी मारे गए हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …