12:08 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

ट्रूडो को झटका! अमेरिका ने भारत की हां में मिलाई हां, कहा- पन्नू मामले में जांच से संतुष्ट

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि कनाडाई-अमेरिकी नागरिक व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी से मिली सूचना के आधार पर एक सरकारी अधिकारी को निष्कासित कर दिया गया है।

अधिकारी का निष्कासन
भारत की तरफ से यह पुष्टि तब आई है जब पन्नू की हत्या की साजिश रचने संबंधी आरोपों की जांच के लिए भारतीय जांच दल के दो अधिकारी अमेरिका में हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने भी एक दिन पहले कहा था कि एक भारतीय अधिकारी का निष्कासन हुआ है।
गुरुवार को भी अमेरिका ने कहा है कि उक्त जांच के मामले में भारत से पूरा सहयोग मिल रहा है और वह इससे संतुष्ट है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …