11:09 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

Nitish Reddy और Rinku Singh की पारी के मुरीद हुए स्‍काई, तारीफ में कह गए बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में बांग्‍लादेश को 86 रन से मात दी। इसके साथ ही मैन इन ब्‍लू ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्‍जा जमाया।

भारत की जीत के हीरो नीतिश रेड्डी रहे। अपने करियर का दूसरा ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे नीतिश रेड्डी ने 34 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। इसके अलावा उन्‍होंने 2 विकेट भी झटके। नीतिश और रिंकू के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई। मुकाबला जीतने के बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …