9:39 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

अगले 10 साल में देश में बढ़ाई जाएगी 75 हजार मेडिकल सीटें, गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य देखभाल में सुधार के लिए अगले 10 वर्षों में देशभर में 75,000 मेडिकल सीटें बढ़ाने की योजना बना रही है। गांधीनगर के अडालज में जनसहायक ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल हीरामणि ‘हीरामणि आरोग्यधाम’ का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने सबसे पहले स्वच्छता अभियान शुरू किया। फिर उन्होंने लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रत्येक घर में शौचालय बनाने पर ध्यान दिया। फिर उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …