9:39 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

PM Kisan Samman Nidhi: इंतजार खत्म! पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के खाते में शनिवार को आएंगे। प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे।

योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसमें तीन बराबर किस्तों में भूमिधारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। 18वीं किस्त के पैसे जारी होते ही इस योजना के तहत कुल 3.45 लाख करोड़ से अधिक राशि पात्र किसानों के खाते में चली जाएगी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …