9:54 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

‘हम युद्ध नहीं चाहते, मगर इजरायल ने हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा’; ईरानी राष्ट्रपति ने दी खुली धमकी

तेहरान। इजरायल और ईरान के बीच तनाव बेहद चरम पर है। किसी ने भी एक कदम बढ़ाया तो युद्ध होना तय है। मंगलवार को इजरायल पर ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। अब इजरायल ने भी सबक सिखाने की बात कही है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बड़ा बयान दिया है।

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है। अगर इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला किया तो हम भी पलटवार करेंगे। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर जायोनी शासन (इजरायल) अपने अपराधों को नहीं रोकता है तो उसे कठोर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …