3:30 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

‘टीवी पर दिखने के लिए संसद में हल्ला गुल्ला करता है विपक्ष’, भारत मंडपम में जमकर बरसे किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद में हंगामे पर चिंता जताते हुए कहा कि टीवी पर दिखने की चाहत में संसद में हल्ला गुल्ला हो रहा है। यह ठीक नहीं है। यही स्थिति समाज की भी है। वर्तमान में देश के सच्चे हीरो की जगह पर विपरित रूप से प्रभावित कर लोकप्रियता पाने वाले इंफ्लुएंसर के लाखों फालोवर्स हैं। सोचने वाली बात है कि हमारे हीरो कौन हों।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू भारत मंडपम में आयोजित संत ईश्वर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजनीति के गिरते स्तर का जिक्र करते हुए कहा कि आज अच्छे काम से वोट प्राप्त नहीं कर सकते हैं, क्योंकि समाज में अच्छे काम को मानने वाले भी कम रह गए हैं। समारोह में कला, साहित्य, पर्यावरण,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे 17 गुमनाम साधकों के साथ ही कवि कुमार विश्वास को सम्मानित किया गया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …