2:41 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

CRPF कैंप पर हमलों के लिए पटाखे व अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे नक्सली

नई दिल्ली। सीआरपीएफ शिविरों में मौजूद जवानों का ध्यान भटकाने के लिए नक्सली पटाखों और अगरबत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वे फिर रॉकेटों और राइफलों से हमले कर सकें। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनका यह अनोखा तरीका तेलंगाना में कोठागुडेम जिले में सीआरपीएफ के पुसुगुप्पा शिविर के समीप संज्ञान में आया है।

नक्सल विरोधी अभियान में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस दिन अंधेरा होते ही शाम 6.30 बजे तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे शिविर में मौजूद जवान वहां से 200 मीटर दूर धमाकों की आवाज व उसके बाद निकले धुएं से चौकन्ने हो गए थे। घने जंगल में नक्सली हमले की आशंका से जवानों ने पोजिशन ले ली। जल्द ही छिपे हुए नक्सलियों की ओर से फायरिंग व ग्रेनेड के धमाकों की आवाज गूंजने लगी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की और फिर नक्सली भाग गए।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …