नई दिल्ली। किरण राव के निर्देशन में बनी कम बजट की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को इस वक्त हर कोई सेलिब्रेट कर रहा है। चार फिल्मों को पछाड़ते हुए इस फिल्म ने ऑस्कर 2025 में अपनी जगह बनाई है। आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव तो पहले ही फिल्म के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए अपनी खुशी व्यक्त कर चुके हैं।
अब हाल ही में भारतीय रेलवे ने भी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर 2025 में शामिल होने के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस फिल्म का महत्वपूर्ण पार्ट बनने को उनके लिए गौरव का पल बताया है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com