नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जिनका जिक्र सुनते ही आपके जहन में हैंडसम हंक की छवि बन जाती है। भाईजान की फिटनेस, ड्रेसिंग सेंस, हाथ में ब्रासलेट और लुक को फैंस काफी कॉपी करते नजर आते हैं। उनके चाहने वालों की तादाद इतनी है कि जब भी उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो पहला शो हमेशा हाउसफुल जाता है।
लेकिन क्या आपको ये जानकारी है, जिस सलमान खान को दुनियाभर के फैंस फॉलो करते हैं, आखिर वो किस एक्टर को पसंद करते हैं और उनके पद चिन्हों पर चलते हैं। आइए इस बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं।