3:31 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

‘चीन के साथ सब कुछ ठीक नहीं’, US में जयशंकर ने ड्रैगन को खूब सुनाया; एक नसीहत भी दी

न्यूयॉर्क। Jaishankar attack china विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर चीन को खरी-खरी सुनाई है। अमेरिका में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने चीन के साथ भारत के ‘कठिन इतिहास’ को स्वीकार करते हुए कहा कि जब मैंने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का 75 प्रतिशत हल होने की बात कही, तो वह केवल ‘सैनिकों के पीछे हटने’ वाले हिस्से के बारे में थी। विदेश मंत्री ने कहा कि अभी दूसरे पहलुओं में चुनौती बनी हुई है।

कोरोना में चीन की चालाकी से बिगड़े रिश्ते
एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में एशिया सोसाइटी को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री ने इस बात को भी रेखांकित किया कि कैसे चीन ने कोविड महामारी के दौरान सीमा पर सेना की तैनाती बढ़ाकर पिछले समझौतों का उल्लंघन किया, जिसके परिणामस्वरूप सैनिकों में झड़पें हुईं और दोनों पक्षों को नुकसान हुआ।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …