9:58 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

ऋषभ पंत ने बताया वो कारण जिसकी वजह से करने लगे थे बांग्लादेश की ‘कप्तानी’

नई दिल्ली। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम किरदार निभाया। पंत ने शानदार शतक जमाया जिसके कारण उनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन एक और वजह रही जिसके चलते पंत का नाम जोर-शोर से लिया गया। पंत बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की ‘कप्तानी’ करने लगे थे। अब पंत ने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

पंत ने पहली पारी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज 39 रन बनाकर आउट हो गया था। दूसरी पारी में पंत ने मौके का पूरा फायदा उठाया और शतक ठोका जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। इसी दौरान पंत बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट करते हुए नजर आए थे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …