11:43 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

Supreme Court: ‘महिला डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना, संविदा कर्मियों पर नहीं छोड़ सकते सुरक्षा’, सुप्रीम कोर्ट ने दागे कड़े सवाल

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय महिला के साथ हुई घटना के बाद देश के कई हिस्सों में अभी भी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहीं, डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट के सामने कटघरे में खड़ी है जहां शीर्ष अदालत ने कड़े सवालों से बंगाल सरकार की बोलती बंद कर दी।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दागे सवाल पर सवाल
बंगाल सरकार के वकील के रूप में, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के कदमों को सूचीबद्ध किया, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सवाल किया कि अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर संविदा कर्मचारी और नियमित पुलिसकर्मी क्यों नहीं थे। मुख्य न्यायाधीश ने इस तथ्य की ओर भी इशारा किया कि डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या का आरोपी संजय रॉय एक संविदाकर्मी ही था, जिसकी अस्पताल के हर कोने तक निर्बाध पहुंच थी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …