11:13 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

CPL 2024: फाफ डू प्‍लेसिस ने 200 की स्‍ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, 21 गेंद बचे रहते ही टीम को दिलाई शानदार जीत

नई दिल्ली। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के 14वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स का सामना सेंट किट्स एंड नेविस से हुआ। मैच में सेंट लूसिया किंग्स के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को 21 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। पहले खेलते हुए सेंट किट्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। इसके जवाब में सेंट लूसिया ने महज 16.3 ओवर में मैच जीत लिया।

फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सेंट किट्स की शुरुआत दमदार रही। एविन लुईस और आंद्रे फ्लेचर ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। सैड्रैक डेसकार्टेस ने लुईस को आउट किया। फ्लेचर ने एक छोर संभालते हुए 50 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। अल्जारी जोसेफ ने फ्लेचर को आउट किया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …