नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म इमरजेंसी है। फिल्म को लेकर सिख समुदाय लगातार विरोध कर रहा था जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपना पाली हिल वाला बंगला बेच दिया है।
कंगना ने लिया था लोन
इस बात की जानकारी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मिली है। एक्ट्रेस ने ये बंगला 32 करोड़ में बेचा है जोकि एक कंट्रोवर्शियल प्रॉपर्टी थी। उन्होंने ये प्रॉपर्टी साल सितंबर, साल 2017 में 20.7 करोड़ में खरीदी थी। उन्होंने दिसंबर 2022 में संपत्ति के बदले आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) से 27 करोड़ रुपये का लोन भी लिया था। बंगले का इस्तेमाल उनके प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिस के तौर पर किया जा रहा था।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com