11:34 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

राम रहीम को बरी करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

नई दिल्ली। रणजीत सिंह हत्या मामले में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह को बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है।

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और एससी शर्मा की पीठ ने मामले में सीबीआई, राम रहीम और चार अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 15 अक्टूबर को होने की संभावना है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रणजीत सिंह हत्या केस में दोष मुक्त कर दिया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …