3:23 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामले में थरूर की याचिका पर आज विचार करेगा SC

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सांसद शशि थरूर की याचिका पर विचार करने पर सहमत हो गया है। हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली उनकी ‘शिवलिंग पर बिच्छू’ टिप्पणी को लेकर मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

कांग्रेस नेता के वकील ने कोर्ट से क्या कहा?
प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने शाम छह बजे तक सुनवाई की। जबकि सामान्यत: शाम चार बजे तक ही सुनवाई की जाती है। पीठ से एक वकील ने अनुरोध किया कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की जाए अन्यथा कांग्रेस नेता को उसी दिन निजी मानहानि शिकायत के संबंध में दिल्ली की एक अदालत में पेश होना पड़ेगा। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि ‘बस ईमेल भेजिए। मैं अभी इसकी पड़ताल करूंगा।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …