7:58 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

Kolkata Doctor Case: कोलकाता की घटना से लेकर पोस्टमार्टम तक पर सवाल, SC में क्या-क्या हुआ जानिए

नई दिल्ली। कोलकाता में डॉक्टर से दरिंदगी मामले में बंगाल सरकार और पुलिस घिरती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई में घटना से लेकर पोस्टमार्टम तक पर सवाल उठे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का चालान फार्म नहीं होने पर सवाल उठाते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर यह दस्तावेज गायब है तो कुछ गड़बड़ है।

कोर्ट ने कोलकाता पुलिस को अगली तारीख पर इसे पेश करने का निर्देश दिया। एफआइआर दर्ज करने में 14 घंटे की देरी, पोस्टमार्टम की टाइमिंग, सीबीआइ को सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज देने का मुद्दा भी उठा जो राज्य सरकार और पुलिस को सवालों में घेरता दिखता है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …