दुबई: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकाप्टर दुर्घटना को लेकर हो रही जांच में अंतिम रिपोर्ट सामने आ गई है। इससे दुर्घटना के पीछे विदेशी हाथ होने की आशंका पर भी विराम लग गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलीकाप्टर दुर्घटना मुख्य रूप से खराब मौसम के कारण हुई थी, जिसमें घना कोहरा भी शामिल था। इब्राहिम रईसी का हेलीकाप्टर मई में अजरबैजान सीमा के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उन्हें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com