इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) अध्यक्ष नवाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि एक सर्वव्यापी संवाद का मंच बनाया जाना चाहिए, जिसमें इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दल शामिल हों। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को संकट से बाहर निकालने के लिए बातचीत में राज्य संस्थानों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने पूर्व सहयोगी, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान को भी लुभाने का प्रयास किया। पीएमएल-एन के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को माडल टाउन मुख्यालय में बैठक की।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com