1:38 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

भैयादूज पर जिला कारागार में भैयादूज करने वाली बहनों की भीड़

भैयादूज के पर्व पर जिला कारागार में भैयादूज करने वाली बहनों की भीड़ लगी जिला कारागार प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किये पुख्ता इंतजाम

बुधवार को भैयादूज के पर्व पर जिला कारागार में भैया दूज करने वाली बहनों की जिला कारागार के गेट पर लंबी-लंबी कतारे लग गई।

वहीं जिला कारागार के अंदर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया और मिठाई और गोला देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

वहीं इस मौके पर जिला कारागार प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जिला कारागार गेट पर महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया था ताकि बहनों को कोई परेशानी न हो।

जिला कारागार प्रशासन ने भाइयों से मिलाई करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए अलग से कर्मचारियों को लगाया।

भैयादूज करने के बाद बहनें खुश नजर आई और अपने भाइयों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती दिखी।

सौरभ शंखधार

About thenewsnowdigital.com

Check Also

ट्रैक के घुमावदार होने और ब्रेक लगाने की दूरी…, इन वजहों से नहीं टल पाया रेल हादसा

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 …