7:03 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

31 से बैठेगी संसद, एक को पेश होगा आम बजट

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण होगा और एक फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी।

आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र 2025 के लिए 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक बुलाने की मंजूरी दी है। इस दौरान संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

सत्र के दौरान दिल्ली चुनाव के दिन संसद में कार्यवाही नहीं की जाएगी। वहीं तीन फरवरी के बाद से राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा शुरू की जाएगी। बजट सत्र में कुल 27 बैठकें प्रस्तावित है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …