7:05 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

OpenAI पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी की मौत पर मां ने खोला राज

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक 26 साल के भारतीय-अमेरिकी सुचिर बालाजी अपने फ्लैट में पिछले दिनों मृत पाए गए थे। सुचिर बालाजी ओपनएआई के लिए काम कर चुके हैं और उन्होंने कंपनी पर कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। अब मौत के एक महीने बाद उनकी मां ने एफबीआई जांच की मांग की है।

ओपनएआई व्हिसलब्लोअर और रिसर्चर 26 नवंबर को कैलिफोर्निया में अपने सैन फ्रांसिस्को अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अधिकारियों ने बालाजी की मौत को आत्महत्या करार दिया था। रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में, उनकी मां पूर्णिमा रामाराव ने कहा कि उन्होंने एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर को काम पर रखा और मौत के कारण का पता लगाने के लिए दूसरी बार शव को टेस्ट करवाया।

‘बाथरूम में मिले खून के धब्बे’
रामाराव ने यह भी आरोप लगाया कि बालाजी का अपार्टमेंट जो कथित तौर पर बुकानन स्ट्रीट पर था उसकी तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा, ‘बाथरूम में लड़ाई का निशान था और खून के धब्बों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि किसी ने बाथरूम में उसे मारा है।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …