7:04 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

अमित शाह ने की ITBP जवानों की तारीफ, बोले- आप पर देश को गर्व-0

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने चुनौतीपूर्ण और कठिन परिस्थितियों व मौसम में देश की सीमा की रक्षा करने वाले इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों की तारीफ की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘कठिन परिस्थितियों में भी सरहद की रक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आईटीबीपी के जवानों पर देश को गर्व है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के माध्यम से ITBP सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति भी दे रहा है।’

वाइब्रेंट विलेज की अवधारणा को सराहा
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए वाइब्रेंट विलेज की अवधारणा पेश की है, ताकि उनकी आबादी न केवल कायम रहे बल्कि बढ़े भी।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में विकास कार्य करने के लिए आईटीबीपी को नोडल एजेंसी भी बनाया जा सकता है।
उन्होंने आगे लिखा- ‘गढ़वाल (उत्तराखंड) से सांसद अनिल बलूनी ने ITBP के वीर जवानों के बीच समय व्यतीत कर रात्रि विश्राम किया, हिमवीरों की प्रतिबद्धता और समर्पण को सराहा व उनका मनोबल बढ़ाया।’

अनिल बलूनी ने बिताया था दिन
दरअसल शुक्रवार को गढ़वाल से भाजपा सांसद ने आईटीबीपी के जवानों के साथ दिन व्यतीत किया था। सांसद बलूनी ने उन्हें ‘हिमवीर’ कहा, जो सबसे चुनौतीपूर्ण मौसम और ठंडे तापमान में सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए तैनात हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …