7:03 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

‘जो सिर उठाएगा, उसे कुचल देंगे…’, Israel ने मानी हमास चीफ हानिया को मारने की बात

हमास के पूर्व मुखिया इस्माइल हानिया को मारने की बात इजरायल ने स्वीकार कर ली है। इजरायल ने यह भी कहा है कि वह यमन में हूती विद्रोहियों का भी खात्मा करेगा।

दरअसल इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से यह माना कि पूर्व हमास चीफ इस्माइल हानिया को मारने के पीछे इजरायल का हाथ था। उन्होंने कहा कि हानिया को जुलाई में ईरान में मारा गया था।

हूती विद्रोहियों को दी चेतावनी
इजरायल काट्ज ने कहा, ‘इन दिनों हूती आंतकी संगठन इजरायल में मिसाइल दाग रहा है। लेकिन मैं उन्हें एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने हमास को हराया है। हमने हिजबुल्ला को हराया है। हमने ईरान के डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर प्रोडक्शन सिस्टम तबाह कर दिया है।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …