7:04 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

घर की चिमनी से भिड़ा विमान, फिर दुकान पर जा गिरा; अब तक 10 यात्रियों की मौत

ब्राजील में रविवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा ग्रामाडो सेरा गौचा में हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक छोटा विमान एक घर की चिमनी से टकराने के बाद एक इमारत की दूसरी मंजिल से जा भिड़ा और बाद में एक दुकान पर गिर गया। हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी मुताबिक जमीन पर मौजूद कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

कोई यात्री जीवित नहीं बचा

रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने एक्स पर लिखा कि ग्रामाडो शहर में हुए हादसे में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा। विमान में 9 यात्रियों को ले जाने की क्षमता थी। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय ने जानकारी दी है कि 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें अधिकांश दुर्घटना की वजह से लगी आग और धुएं की चपेट में आए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …