2:52 am Friday , 18 April 2025
Breaking News

Bigg Boss 18 में कदम रखते ही दोगुनी से ज्यादा हुई इन कंटेस्टेंट्स की फॉलोइंग

नई दिल्ली। टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी। 3 महीने से ज्यादा समय पूरा होने के बाद सलमान खान का शो ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। बिग बॉस लवर्स अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि बिग बॉस का विजेता उस सदस्य को बनाया जाता है, जिसे सबसे ज्यादा दर्शकों के वोट मिलते हैं। वहीं, सोशल मीडिया के जमाने में अक्सर लोग एक्टर और पसंदीदा लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

बिग बॉस 18 लगातार अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहता है। इन दिनों लोग बिग बॉस विनर को लेकर कयास लगा रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि दिग्विजय राठी को घरवालों के फैसले के आधार पर एलिमिनेट कर दिया गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी घर में वापसी होती है या नहीं। खैर, आज बात उन प्रतियोगियों के बारे में कर रहे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है।

रजत दलाल के बढ़े फॉलोअर्स
बिग बॉस हाउस में समीकरण शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले रजत दलाल (Rajat Dalal) को रियलिटी शो का मजबूत खिलाड़ी बताया जा रहा है। बिग बॉस हाउस में एंट्री के समय रजत के इंस्टाग्राम पर 569K फॉलोअर्स थे। हालांकि, अब उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ चुकी है। आज के समय में रजत दलाल को 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फॉलोअर्स की संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखकर कहना लाजमी है कि उनकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

फिल्म ‘छावा’ का धमाकेदार ट्रेलर लांच

मुंबई। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर …