जर्मनी। पूर्वी जर्मन शहर मैगडेबर्ग में एक व्यस्त क्रिसमस बाजार में एक कार घुस गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 68 अन्य घायल हो गए। अब इस हादसे पर टेस्ला के मालिक और दिग्गज अरबपति एलन मस्क ने जर्मन चांसलर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से इस्तीफा देने के लिए कहा।
मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘स्कोल्ज को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। अक्षम मूर्ख।’ मिली जानकारी के अनुसार, क्रिसमस बाजार में एक कार ने लोगों को रौंद दिया। इस मामले पर अधिकारी ने संदेह जताया कि यह जानबूझकर किया गया हमला हो सकता है। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है।
कैसा हुआ हादसा?
वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जर्मन बाजार में लोग बड़ी संख्या में क्रिसमस की खरीदारी करने आए हुए थे। उसी दौरान यह भयावह हमला हुआ।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com