11:53 am Saturday , 19 April 2025
Breaking News

कश्मीर में ठंड ‘प्रचंड’ जम गई डल झील, उत्तराखंड में हिमपात

नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों के साथ अब पूरे उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे जा रहा है। वहीं मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से दिन में राहत भी मिल रही है, लेकिन रात में तापमान कम होने का सिलसिला जारी है।

कई राज्यों में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर सबसे ठंडा पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर की बात करें तो मंगलवार को श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में यह श्रीनगर का सबसे कम तापमान रहा। डल झील समेत कश्मीर के लगभग सभी जल स्त्रोतों में पानी जमने लगा है।

हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में माइनस 6.4 डिग्री तापमान
राज्य में मंगलवार को पांपोर के कानीबल में सबसे कम माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तराखंड में मंगलवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ है। हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में स्थित ताबो में तापमान सबसे कम माइनस 6.4 डिग्री रहा।

मैदानी राज्यों में भी बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग ने आधे हिमाचल प्रदेश में 23 दिसंबर तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है। मैदानी राज्यों में भी बढ़ी ठिठुरन पंजाब में फरीदकोट में मंगलवार को तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया। जबकि फजिल्का में 0.9डिग्री और पठानकोट में 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर तक पंजाब में शीतलहर जारी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। उधर हरियाणा में भी मौसम का हाल पंजाब के जैसा ही है। मंगलवार को हरियाणा में हिसार जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री पर पहुंच गया।

ठंड के कारण आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा
ठंड के कारण आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। उधर उत्तर प्रदेश में अयोध्या राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में लखनऊ समेत 35 से अधिक जिलों में घने कोहरे के साथ शीत लहर भी चलेगी। बिहार में मंगलवार को 13 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डेहरी राज्य में सबसे ठंडा रहा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

ट्रैक के घुमावदार होने और ब्रेक लगाने की दूरी…, इन वजहों से नहीं टल पाया रेल हादसा

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 …