नई दिल्ली। शुक्रवार को अल्लू अर्जुन के ऊपर गाज गिर गई। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को अभिनेता को घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) टूट गई थीं।
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ही उन्हें जेल भेज दिया गया और फिर तुरंत उन्हें अंतरिम बेल भी मिल गई। मगर इसके बावजूद उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी, जिसके चलते उनकी पत्नी स्नेहा पर क्या बीती है, यह उनके लेटेस्ट वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है।
पति को देख भावुक हुईं स्नेहा रेड्डी
अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में स्नेहा रेड्डी अपने पति को देखते ही इमोशनल हो जाती हैं। वह पहले अपने पति को गाल पर किस करती हैं और उन्हें जोर से गले लगा लेती हैं। स्नेहा की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहा है। वह अपने को गले लगकर अपने इमोशन को छुपाने की कोशिश कर रही हैं।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com