11:12 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

अब रुक भी जा पुष्पा! 1000 करोड़ के बाद अब Allu Arjun की मूवी ने छुआ ये आंकड़ा

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 की शुरुआत भले ही कैसी भी हुई हो, लेकिन इस साल का अंत अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के साथ बहुत ही धांसू होने वाला है। सुकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस से ज्यादा तेज दुनियाभर में दौड़ लगा रही है।

इस मूवी ने मंगलवार को ही 1000 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया था। अब बुधवार के साथ ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। 7वें दिन दुनियाभर में मूवी ने टोटल कितनी कमाई की और एक हफ्ते में पुष्पा 2 के खाते में कुल कितनी राशि आई, चलिए जानते हैं।

बुधवार को पुष्पा 2 ने दुनियाभर में की इतनी कमाई
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को विदेशो में भी भर-भरकर ऑडियंस मिल रही है। इस फिल्म को मेकर्स ने ऑस्ट्रेलिया से लेकर मलेशिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, यूके और अमेरिका जैसे देशों में रिलीज किया। फिल्म ने शुरुआती तीन दिन में विदेशो में 80 लाख डॉलर के आसपास कमाई कर ली थी। पुष्पा 2 उत्तर अमेरिका में सबसे अच्छा बिजनेस कर रही है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …