7:05 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

मॉस्को पहुंचे राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात

मॉस्को। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। 8 से लेकर 10 दिसंबर तक वो रूस की यात्रा पर रहेंगे। रूस में भारत के राजदूत वेंकटेश कुमार और रूसी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने रविवार देर रात सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को सम्मानित करने के लिए मॉस्को में ‘अज्ञात सैनिक की समाधि’ पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे ।

भारतीय समुदाय से भी करेंगे बातचीत
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे । अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे और रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भारत – रूस अंतर – सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी एमएंडएमटीसी) की सह-अध्यक्षता करेंगे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …