नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने मुकबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 533 रन की बढ़त है।
सस्ते में निपटी कीवी टीम
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 194 रनों की बढ़त थी। दूसरे दिन कीवी टीम 125 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन न्यूजीलैंड को टॉम ब्लंडेल के रूप में पहला झटका लगा।
उन्होंने 20 गेंदों पर 15 रन बनाए। विलियम ओरूर्के का तो खाता तक नहीं खुला। नाथन स्मिथ ने 14 रन की पारी खेली। मैट हेनरी और टिम साउथी का खाता तक नहीं खुला। ग्लेन फिलिप्स 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com