नई दिल्ली: भूमि पेडनेकर फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। अपने लुक्स और एक्टिंग दोनों को लेकर ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वो जागरण फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं थीं जहां उनसे कई फिल्मों से जुड़े कई तरह के सवाल किए गए थे। सबसे पहले एक्ट्रेस ने दिल्ली आने और यहां की चीजों के लिए अपने लगाव पर बात की। इसके बाद उन्होंने किसी किरदार में ढलने की प्रोसेस के बारे में समझाया। आइए जानते हैं क्या बोलीं भूमि पेडनेकर…
दिल्ली आकर एक्साइटेड हुईं भूमि पेडनेकर
भूमि ने दिल्ली आकर इवेंट अटेंड करने पर अपनी खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरा दिल बसा हुआ है दिल्ली में, बार-बार ये शहर मुझे बुलाता रहता है और मुझे यहां की हर चीज पसंद है। यहां का खाना, लोग, माहौल, इतिहास सब कुछ मुझे भाता है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com