11:46 am Saturday , 19 April 2025
Breaking News

क्या इस्तीफा देंगे इमैनुएल मैक्रों? विश्वास मत हारने के बाद गिरी फ्रांस की सरकार

अविश्वास मत हारने के बाद फ्रांस की सरकार गिर गई है। यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इसके चलते राजनीतिक संकट में फंस गई है। दक्षिणपंथी और वामपंथी सांसदों ने एक साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर को सत्ता से हटा दिया है। यहां तक की राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर भी इस्तीफा देने का दबाव बन गया है।

1962 के बाद पहली बार कोई सरकार गिरी

बजट विवादों के बाद के बाद विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री बार्नियर और उनके मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा। 1962 के बाद से अविश्वास मत के कारण सत्ता से बाहर होने वाली यह पहली फ्रांसीसी सरकार है। इसके चलते स्विस फ्रैंक और पाउंड जैसी अन्य यूरोपीय मुद्राओं के मुकाबले यूरो में गिरावट दर्ज की गई है।

मैक्रों बोले- 2027 तक सेवा करूंगा
उधर, सरकार गिरने के बावजूद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वो 2027 तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों की सेवा करता रहूंगा।
अब क्या करेंगे मैक्रों?

About thenewsnowdigital.com

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेश मंत्री को दिलाई शपथ

अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद उपराष्ट्रपति जेडी …