11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

आरबीआई एमपीसी की बैठक आज से शुरू, एक्सपर्ट- रेपो रेट अपरिवर्तित रहने की संभावना

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू हो गई है। इस बैठक के फैसलों का एलान 6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को किया जाएगा। पिछले एक साल से ज्यादा समय से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बैठक में भी रेपो रेट स्थिर रहने का अनुमान जताया गया है। विश्लेषकों का मानना है कि आरबीआई वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यथास्थिति बनाए रखेगा।

एमपीसी की घोषणा पर अर्थव्यवस्था में इसके संभावित प्रभावों के लिए बारीकी से नजर रखी जाएगी। आइये जानते है कि रियल एस्टेट से जुड़े दिग्गजों की क्या प्रतिक्रिया है।

एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर, संजय शर्मा के मुताबिक यह फैसला केवल रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के घर खरीदारों के लिए भी महत्वपूर्ण है। जब रेपो दर घटती है, तो होम लोन की ब्याज दरें भी कम हो जाती हैं, जिससे घर खरीदने की प्रक्रिया सस्ती और अधिक सुलभ हो जाती है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

रॉकेट बने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को करीब 10 …