नई दिल्ली : पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल से उन्होंने धोनी से बात नहीं की। आईपीएल 2018 से 2020 तक जब वह सीएसके के लिए खेलते थे तो उनकी ऑनफील्ड पर धोनी से बात होती थी।
Harbhajan Singh ने MS Dhoni संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हरभजन सिंह और एमएस धोनी दोनों ही भारतीय टीम (2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप) का अहम हिस्सा रहे। हाल ही में न्यूज 18 से बात करते हुए हरभजन ने खुलासा किया कि चेन्नई में जब वह आईपीएल में सीएसके लिए खेलते थे तो उस दौरान वह धोनी से सिर्फ स्टेडियम में बात करते थे और मैदान के बाहर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।