1:21 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

लिथुआनिया में मकान के ऊपर क्रैश हुआ DHL कंपनी का कार्गो विमान

जर्मनी की पार्सल एवं कूरियर सेवा प्रदान करने वाली DHL कंपनी का एक कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना 25 नवंबर (सोमवार) की है। यह हादसा लिथुआनिया की राजधानी के पास हुआ। विमान एक मकान के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

इस हादसे में प्लेन में सवार तीन लोग बच गए। एलआरटी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोगों के अपस्ताल ले जाया गया, जबकि एक को मृत घोषित कर दिया गया। मालवाहक विमान के साथ यह हादसा एयरपोर्ट के पास दो मंजिला मकान के ऊपर हुआ। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

DHL मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त
लिथुआनिया एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान की पहचान जर्मनी के लीपजिंग से विलनियस हवाई अड्डे के लिए उड़ाने भरने वाले डीएचएल मालवाहक विमान के तौर पर की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर दमकल की सेवा प्रदान की गई। इसी के साथ अन्य आपाताकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया। शुरुआती जांच में अभी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का नहीं पता चल सका है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …