8:46 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मामूली समस्या के कारण चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अब ठीक हैं और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

इसके बाद आरबीआई प्रवक्ता की ओर से उनकी हेल्थ को लेकर बयान भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …