7:06 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

: जसप्रीत बुमराह के ‘पंजे’ ने ऑस्ट्रेलिया में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मेजबान टीम की कमर तोड़ दी है। पहली पारी में बुमराह ने फाइव विकेट हॉल लिया और इसी के साथ वो इतिहास भी रच गए। बुमराह एक खास लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वानी और उस्मान ख्वाजा को पवेलियन की राह दिखाई। स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया। दूसरे दिन अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एलेक्स कैरी को आउट कर दिया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …