नई दिल्ली। संजय मूर्ति ने गुरुवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) का पदभार संभाला। 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर आइएएस अधिकारी संजय मूर्ति ने गिरीश चंद्र मुर्मु का स्थान लिया है। राष्ट्रपति भवन में समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संजय मूर्ति को भारत के सीएजी के रूप में शपथ दिलाई।
इससे पहले, संजय शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव थे। उन्होंने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम के सीईओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया
उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। केंद्र सरकार ने सोमवार को संजय को नया सीएजी नामित किया। केंद्र ने सोमवार को मूर्ति को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नामित किया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य मौजूद थे।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com