10:05 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

तीसरे तेज गेंदबाज के लिए होगी प्रसिद्ध, हर्षित में लड़ाई, पहले टेस्ट मैच के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। अनकैप्ड तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत के तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। पर्थ टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप या मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ी बनाने के लिए प्रसिद्ध और हर्षित दो दावेदार हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पर्थ टेस्ट में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका के लिए हर्षित और प्रसिद्ध आमने-सामने होंगे। हर्षित का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 10 मैच में 43 विकेट लिए हैं और प्रसिद्ध की तुलना में उनकी स्पीड अधिक है। पर्थ की पिच में आमतौर पर अच्छा उछाल और गति होती है और दोनों टीमें उन परिस्थितियों के अनुसार अपनी प्लेइंग इलेवन उतारने की कोशिश करेंगी।

नीतीश रेड्डी भी कर सकते हैं डेब्यू
प्रसिद्ध पहले ही भारत के लिए दो टेस्ट खेल चुके हैं और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ए के दो चार दिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में उभरे हैं। अनकैप्ड बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी भारत के लिए चौथा तेज गेंदबाजी विकल्प पेश करते हैं और पर्थ में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। भारत के पहले टेस्ट में एक स्पिन और चार तेज गेंदबाजी विकल्पों के साथ खेलने की संभावना है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …