नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इसी के साथ भारत ने साल 2024 में अपने टी20 अभियान को खत्म कर दिया। अब इस साल भारत को कोई और टी20 सीरीज नहीं खेलनी है। टी20 में भारत के लिए ये साल यादगार रहा है।
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 135 रनों से मात देकर साल का अंत किया। संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने इस मैच में शतक जमाए। भारत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाए। टी20 में इस साल भारत का कोई सानी नहीं रहा। जिस अंदाज में टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में खेल दिखाया है वो बताता है कि भारत इस प्रारूप की असल चैंपियन है।