साउथ कोरिया के जाने-माने एक्टर सोंग जे रिम का निधन हो गया है। एक्टर के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पंहुचा है। सियोल के Seongdong पुलिस स्टेशन ने इस खबर की पुष्टि की है। एक्टर 39 साल के थे और सियोल के अपार्टमेंट में रहते थे जहां से उनका शव मिला है।
सुंपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोंग जे के निधन का समय पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है। उनके मौत की असली वजह की जांच चल रही है। एक्टर के कमरे में दो पन्नो लेटर भी मिला है जिससे कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद है।
कई पॉपुलर शोज में किया था काम
सोंग जे रिम ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम एक्ट्रेसेज था। हालांकि इस शो से उनके खासी पहचान नहीं मिली। इसके बाद वे साल 2012 में आए के-ड्रामा ‘द मून एम्ब्रेसिंग द सन’ में नजर आए। शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस शो ने एक्टर को काफी फेम दिलाया था। शो में वो राजा के वफादार बॉडीगार्ड किम जे वॉन के रूप में नजर आए थे। इस शो के बाद इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान बन गई थी।